लद्दाख में सेना की गाड़ी पर चट्टान गिरने से दो जवान हुए शहीद, 3 घायल
भारतीय सेना के फायर ऐंड फ्यूरी कॉर्प्स कोर ने जानकारी दी है कि लद्दाख में सेना की गाड़ी पर चट्टान गिरने से लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह मनकोटिया और लांस दफादार दलजीत सिंह शहीद हो गए हैं। वहीं, हादसे में 3 अन्य सैन्य अधिकारी घायल हैं। फायर ऐंड फ्यूरी कॉर्प्स ने शहीदों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
read more at X


