लद्दाख के नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद मोहम्मद हनीफा ने 'INDIA' को दिया समर्थन
लद्दाख से नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसद मोहम्मद हनीफा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर विपक्षी गठबंधन 'INDIA' को समर्थन दिया है। हनीफा की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वह राहुल गांधी के साथ नज़र आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हनीफा ने लद्दाख सीट से कांग्रेस के शेरिंग नामग्याल को 27,862 मतों से हराया था।
read more at ABP न्यूज़


