Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 19 फरवरी से आमरण अनशन करूंगा: सोनम वांगचुक

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 6 February, 2024
इनोवेटर-शिक्षक व पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने कहा है कि लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा उपायों की मांग को लेकर वह 19 फरवरी से आमरण अनशन करेंगे। इन मांगों को लेकर शनिवार को लद्दाख में प्रदर्शन किया गया था। बकौल वांगचुक, क्षेत्र के लिए अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों का होना ज़रूरी है।