लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पूरी तरह पीछे हटे भारत व चीन के सैनिक
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को बताया कि भारतीय व चीनी सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स के पेट्रोलिंग पॉइंट-15 से पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने कहा, "सीमा पर एक समस्या कम हुई।" दोनों देशों के बीच जुलाई में 16वें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता में इस पर आम सहमति बनी थी।


