लद्दाख में चीन की घुसपैठ पर मेरे सवाल को राज्यसभा में नहीं दी गई अनुमति: स्वामी
बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि राज्यसभा सचिवालय ने उन्हें बताया कि उनके सवाल 'क्या चीनी सैनिकों ने लद्दाख में एलएसी पार की थी?' को 'राष्ट्रीय हित के चलते' अनुमति नहीं मिल सकती। स्वामी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण नहीं तो हास्यास्पद ज़रूर है।" दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2020 में कहा था, "वहां (लद्दाख) कोई नहीं घुसा।"


