लद्दाख हादसे में 9 जवानों के शहीद होने पर अमित शाह, यूपी सीएम व राहुल गांधी ने जताया दुख
लद्दाख में सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 जवानों के शहीद होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया है। शाह ने कहा, "पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।" वहीं, राहुल ने कहा, "शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
read more at Twitter


