Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लद्दाख, हिमाचल में 2030, 2050 और 2085 में उच्च तापमान में वृद्धि की संभावना: स्टडी

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 14 January 2022
सरकार द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 2030, 2050 और 2085 की अवधि में उच्च तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। बकौल रिपोर्ट, इस अवधि में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, गोवा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में सबसे कम तापमान बढ़ने की संभावना है।