लव जिहाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार अन्य राज्यों द्वारा बनाए कानूनों का अध्ययन करेगी: फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि 'लव जिहाद' को लेकर महाराष्ट्र सरकार अन्य राज्यों द्वारा बनाए गए कानूनों का अध्ययन करेगी। उन्होंने कहा, "अध्ययन के आधार पर सरकार उचित निर्णय लेगी ताकि किसी भी महिला या लड़की को किसी साज़िश का शिकार न होना पड़े।" बकौल फडणवीस, राज्य सरकार अंतरधार्मिक विवाह के खिलाफ नहीं है।
read more at लेटेस्टली


