लव मैरिज के 5 दिन बाद यूपी में महिला डॉक्टर की हुई मौत, बाथरूम में नहाते समय हुआ हादसा
उत्तर प्रदेश के हरदोई में लव मैरिज के 5 दिन बाद एक 30-वर्षीय महिला डॉक्टर की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों के अनुसार, बाथरूम में नहाने के दौरान गीज़र के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। वहीं, महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर संदेह जताते हुए हत्या का आरोप लगाया है।
read more at हिन्दुस्तान


