लहसुन की अत्यधिक कीमतों के बीच एमपी के किसान ने लहसुन बेचकर कमाए ₹1 करोड़
13 एकड़ के खेत में ₹25 लाख खर्च कर लहसुन उगाने वाले छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) के राहुल देशमुख नामक किसान ने बताया है कि उन्होंने बाज़ार में लहुसन बेचकर अब तक ₹1 करोड़ कमाए हैं। बकौल देशमुख, उन्होंने फसल की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। दरअसल, बाज़ार में लहसुन की कीमतें प्रति किलोग्राम ₹400-₹500 तक पहुंच गई हैं।
read more at हिन्दुस्तान


