लाइफलॉन्ग समूह ने किया गोमेकैनिक का अधिग्रहण
ऑटो पार्ट्स मेकर लाइफलॉन्ग समूह ने बताया है कि उसने कार सर्विस और रिपेयर स्टार्टअप गोमेकैनिक का अधिग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि इस सौदे की राशि का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिग्रहण के बाद गोमेकैनिक के अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी जबकि कुछ को लाइफलॉन्ग में लाया जा सकता है।


