लाइव टीवी पर रो पड़ीं यूक्रेन की सांसद, अमेरिका से कहा- कृपया हमारे लोगों को बचाएं
रूस के हमले के बीच यूक्रेन की 33-वर्षीय सांसद हलीना यैनचेंको लाइव टीवी पर रो पड़ीं और अमेरिका से 'कृपया हमारे लोगों को बचाएं' कहा है। उन्होंने कहा, "कृपया यूक्रेन के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बचाएं...आज रात सैकड़ों लोगों की हत्या हो सकती है।" उन्होंने दुनिया से रूस के व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ 'साहसी' बनने को कहा।
read more at The Independent


