लाओस में अवैध रूप से काम के लिए ले जाए गए 13 भारतीय लोगों को बचाया गया
लाओस में भारतीय दूतावास ने बताया है कि अवैध रूप से काम के लिए बहला फुसलाकर लाओस ले जाए गए 13 भारतीय लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पिछले महीने लाओस में असुरक्षित व अवैध कार्यों में फंसाए गए 17 भारतीय स्वेदश लौट आए थे। भारतीय दूतावास के मुताबिक, अब तक 428 भारतीय लोगों को बचाया गया है।
read more at दिप्रिंट


