Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से किया जाएगा सम्मानित, पीएम मोदी ने की घोषणा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 3 February, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एलान किया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "वह हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं...जिनका भारत के विकास में योगदान अविस्मरणीय है...उन्होंने ज़मीनी स्तर पर काम शुरू करते हुए... उप-प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की।"