लालू प्रसाद यादव रिकॉर्ड 12वीं बार निर्विरोध आरजेडी अध्यक्ष चुने गए
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बुधवार को रिकॉर्ड 12वीं बार आरजेडी का अध्यक्ष चुना गया। आरजेडी पदाधिकारी उदय नारायण चौधरी ने एएनआई को बताया, "पद के लिए सिर्फ लालू यादव ने ही नामांकन किया था, इसलिए उन्हें निर्विरोध चुना गया।" हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली आरजेडी की बैठक में होगी।
read more at हिन्दुस्तान


