Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल के लिए लगाए गए 8 सीसीटीवी कैमरे हुए चोरी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 26 February, 2023
पाकिस्तान में जारी पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) के 8वें सीज़न के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लगाए गए 8 सीसीटीवी कैमरे चोरी हो गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के साथ चोर कैमरों के फाइबर केबल और जेनरेटर की बैटरी भी अपने साथ ले गए हैं। इस मामले में गुलबर्ग थाने में 2 मामले दर्ज करवाए गए हैं।
read more at Sportskeeda