लिफ्ट के गेट में सिर फंसने से गुजरात में 6 साल के बच्चे की हुई मौत
अहमदाबाद (गुजरात) की आवासीय सोसायटी में लिफ्ट के दरवाज़े में सिर फंसने से 6-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा सोसायटी के ग्राउंड फ्लोर पर खेलने के बाद बिल्डिंग की खराब पड़ी लिफ्ट में घुस गया और अचानक लिफ्ट के दरवाज़े बंद होने से बच्चे का सिर उसमें फंस गया। इसके बाद लिफ्ट उसी स्थिति में रुकी रही।
read more at LatestLY


