लियोनेल मेसी की पत्नी ने मेसी का गुस्से वाला इंटरव्यू किया रीक्रिएट, वीडियो हुआ वायरल
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी की पत्नी ऐंटोनेला रोकुज़ो ने नीदरलैंड्स के खिलाफ फीफा विश्व कप-2022 के क्वॉर्टर फाइनल के बाद उनका गुस्से वाला इंटरव्यू रीक्रिएट किया है। इंटरव्यू के दौरान मेसी ने नीदरलैंड्स के एक खिलाड़ी से स्पैनिश में कहा था, "तुम देख क्या रहे हो...मूर्ख?" ऐंटोनेला स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त मज़ाक में वही बातें दोहराती दिखीं।
read more at Times Now


