Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लूटपाट के आरोपी ने चंडीगढ़ की जेल में किया आत्महत्या का प्रयास

short by सुप्रभा सक्सेना / on Saturday, 19 February 2022
चंडीगढ़ में लूटपाट के आरोपी 25-वर्षीय शख्स ने गुरुवार रात को जेल में आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान शख्स ने जांच अधिकारी के कमरे में शीशे पर अपना सिर दे मारा और फिर कांच के टुकड़े से अपना गला काटने का प्रयास किया। हालांकि, एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने उसे रोककर बचा लिया।
read more at Hindustan Times