लेंसकार्ट ने बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास मांगी ज़मीन, कर्नाटक के मंत्री ने मिनटों में दिया जवाब
लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल ने 'लिंक्डइन' पर मंगलवार को लिखा, "लेंसकार्ट अपनी अगली मेगा फैक्ट्री स्थापित करने के लिए बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के 60 किलोमीटर के दायरे में...25 एकड़ ज़मीन ढूंढ रही है।" कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कुछ मिनटों बाद इसको लेकर 'X' पर लिखा, "उद्योग विभाग आपकी सहायता के लिए तत्पर है...संबंधित अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे।"
read more at Moneycontrol


