Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लेंसकार्ट में $400 मिलियन का निवेश करेगी अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी: रिपोर्ट

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 12 December, 2022
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, अबू धाबी की सॉवरेन वेल्थ फंड अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) $4.5 बिलियन के मूल्यांकन पर $350 मिलियन से $400 मिलियन के निवेश को लेकर आईवियर कंपनी लेंसकार्ट से बातचीत कर रही है। बकौल रिपोर्ट, कुछ हफ्तों में इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। निवेश से एडीआईए की लेंसकार्ट में हिस्सेदारी करीब 10% हो जाएगी।