Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लेबनान को हराकर लगातार 9वीं बार एसएएफएफ चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 1 July, 2023
साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन (एसएएफएफ) चैंपियनशिप-2023 के सेमीफाइनल में भारत ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। यह लगातार 9वीं बार है जब 8 बार का चैंपियन भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है और कुल मिलाकर भारत ने 12वीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। 4 जुलाई को फाइनल में भारत का सामना कुवैत से होगा।