लैंडमाइंस की मौजूदगी के कारण पाक सीमा से लगे भारतीय इलाकों में न जाएं: नागरिकों से कनाडा
कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है कि वे पाकिस्तान की सीमा से लगे भारतीय क्षेत्रों की यात्रा न करें क्योंकि वहां 'लैंडमाइंस' हो सकती हैं और सुरक्षा की स्थिति 'अप्रत्याशित' है। कनाडा ने नागरिकों से गुजरात, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में न जाने को कहा है। हालांकि, एडवाइज़री में अटारी-वाघा बॉर्डर शामिल नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


