लैम्बॉर्गिनी ने दिल्ली में फ्लाईओवर पर ऑटो को मारी टक्कर, 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
दिल्ली में रविवार को सावित्री फ्लाईओवर पर एक लैम्बॉर्गिनी एसयूवी ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें ऑटो चालक सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार घायल यात्री की पहचान 31-वर्षीय प्रिंस गौतम के रूप में हुई जो पेशे से एयरलाइन इंजीनियर हैं। लैम्बॉर्गिनी के चालक की पहचान राजवीर सरदाना के रूप में हुई।


