लॉरेंस गैंग का सदस्य बताकर पंजाब में व्यापारी से ₹10 लाख की मांग करने वाले 2 लोग गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, खुद को लॉरेंस बिश्नोई व गोल्डी बरार के गैंग का सदस्य बताकर लुधियाना (पंजाब) के एक व्यापारी से ₹10-लाख की मांग करने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों ने व्यापारी को धमकाया था कि अगर उसने मांग नहीं मानी तो उसका वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था।
read more at दिप्रिंट


