लॉर्ड्स के स्टैंड्स में जैफ्री बॉयकॉट के साथ बैठे दिखे सौरव गांगुली, तस्वीर हुई वायरल
इंग्लैंड-भारत दूसरे टेस्ट के पहले दिन के दौरान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के स्टैंड्स में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज़ जैफ्री बॉयकॉट के साथ बैठे हुए देखे गए। एक फैन ने ट्वीट किया, "गांगुली और उनके सबसे बड़े फैन जैफ्री बॉयकॉट फिर मिले।" गौरतलब है, बॉयकॉट ने गांगुली को 'प्रिंस ऑफ कलकत्ता' का निकनेम दिया था।
read more at हिन्दुस्तान


