Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में किन राज्यों/यूटी में सबसे ज़्यादा व कहां हुआ सबसे कम मतदान?

short by रौनक राज / on Saturday, 1 June, 2024
भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी (7वें) चरण में शनिवार को शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा 69.89% मतदान हुआ। बकौल ईसीआई, पश्चिम बंगाल के बाद झारखंड (67.95%), हिमाचल प्रदेश (66.56%), चंडीगढ़ (62.80%), ओडिशा (62.46%), पंजाब (55.20%) और उत्तर प्रदेश (54%) का स्थान रहा। वहीं, बिहार में सबसे कम 48.86% मतदान हुआ।
read more at X