लोकसभा चुनाव के कारण दीपिका और प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज़ टली: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव के कारण ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज़ डेट टल गई है। बकौल रिपोर्ट, फिल्म पहले 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब इसके लिए एक नई तारीख का एलान होगा। 'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।
read more at Hindustan Times


