लोकसभा चुनाव के बीच कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज़ डेट टली
अभिनेत्री कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज़ डेट टाल दी गई है। कंगना की प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स प्रोडक्शन ने बताया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में कंगना के व्यस्त होने के कारण यह फैसला लिया गया है। 'इमरजेंसी' 14 जून को रिलीज़ होने वाली थी। दरअसल, मंडी (हिमाचल प्रदेश) लोकसभा सीट से कंगना चुनाव लड़ रही हैं।
read more at इंडिया टीवी


