लोकसभा चुनाव के मतदान के बीच रायबरेली के हनुमान मंदिर पहुंचे राहुल गांधी
सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए जारी मतदान के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के पिपलेश्वर हनुमान मंदिर पहुंचे। राहुल रायबरेली सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उन्होंने 'X' पर लिखा, "शुरुआती 4 चरणों में ही साफ हो गया है कि जनता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ी हो गई है।"
read more at 'X'


