लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र दिल्ली में 60,000 सुरक्षाकर्मी किए जाएंगे तैनात
दिल्ली के डीसीपी (इलेक्शन सेल) संजय सहरावत ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र 25 मई को करीब 60,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे जिनमें से कम-से-कम 33,000 सुरक्षाकर्मी मतदान केंद्रों की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, "दिल्ली में 2,628 मतदान केंद्र हैं जिनमें 429 संवेदनशील हैं...संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे व अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनात किए जाएंगे।"
read more at ABP न्यूज़


