Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में बीएसपी ने अपने 9 प्रत्याशियों की चौथी सूची की जारी

short by श्वेता यादव / on Friday, 12 April, 2024
लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में बीएसपी ने अपने 9 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। पार्टी ने आज़मगढ़ से भीम राजभर, घोसी से बालकृष्ण चौहान, एटा से मोहम्मद इरफान, धौरहरा से श्याम किशोर अवस्थी, फैज़ाबाद से सच्चिदानंद पांडेय, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, गोरखपुर से जावेद सिमनानी, चंदौली से सत्येंद्र कुमार मौर्य को प्रत्याशी बनाया है।