Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 17 April, 2024
लोकसभा चुनाव-2024 से पहले आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, "आरजेडी में जो राजनीति चल पड़ी है वह केवल 'राज' के लिए नीति है।" इससे पहले देवेंद्र ने पूर्णिया (बिहार) लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व सांसद पप्पू यादव को समर्थन दिया था।