लोकसभा चुनाव से पहले मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद को मिली वाई+ श्रेणी की सुरक्षा
केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे व पार्टी के नैशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद को वाई+ श्रेणी की सुरक्षा दी है। बकौल रिपोर्ट्स, केंद्र सरकार ने धमकियों और खतरे को लेकर आकाश आनंद को यह सुरक्षा दी है। गौरतलब है कि आकाश को मायावती ने पिछले साल दिसंबर में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।
read more at ABP न्यूज़


