लोकसभा चुनाव से पहले सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार नियुक्त किए गए नए चुनाव आयुक्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। इस समिति में शामिल लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "इस समिति में सीजेआई नहीं हैं और सरकार बहुमत में है...सरकार ने अपने पसंदीदा नाम चुने।"
read more at इंडिया टीवी


