लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेगी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने विपक्षी गठबंधन 'INDIA' द्वारा लोकसभा में एनडीए सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान करने का फैसला लिया है। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद विजयसाई रेड्डी ने कहा, ‘‘अविश्वास प्रस्ताव लाने से देश को कैसे मदद मिलेगी? मणिपुर में अशांति के दौर में केंद्र सरकार को कमज़ोर करना राष्ट्रीय हित में नहीं है।’’
read more at भाषा


