लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ कराने से पैसों की बचत होगी: किरण रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा है कि लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एकसाथ कराने से पैसों की बचत होगी। उन्होंने कहा, "चुनाव बड़े बजट वाले और खर्चीले हो गए हैं। विधि आयोग ने एक रिपोर्ट में शासन में स्थिरता के लिए लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराने का सुझाव दिया है।’’
read more at इंडिया टीवी


