लोकसभा सचिवालय ने पीएम पर टिप्पणी को लेकर नोटिस पर राहुल से 15 फरवरी तक मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई उनकी टिप्पणी को लेकर बीजेपी सांसदों द्वारा दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर 15 फरवरी तक जवाब मांगा है। राहुल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अरबपति गौतम अदाणी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संबंधों पर सवाल उठाया था।
read more at भाषा


