लोकसभा से निष्कासन के बाद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली का सरकारी बंगला किया खाली
'कैश-फॉर-क्वेरी' मामले को लेकर निष्कासित लोकसभा सांसद व टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित सरकारी आवास खाली कर दिया। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को महुआ की बंगला खाली करने के आदेश पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। महुआ को दो दिन पहले बंगला तुरंत खाली करने का नोटिस दिया गया था।
read more at Newsbytes हिन्दी


