Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोग आज पैन-इंडिया स्टार्स की बात करते हैं, मैं पहले से ही इनमें से एक थी: सोनाली बेंद्रे

short by तान्या झा / on Saturday, 11 June, 2022
अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने एक इंटरव्यू में खुद को एक पैन-इंडिया स्टार बताते हुए कहा है कि उन्हें अपने जीवन में कभी उनके प्रदर्शन के लिए सराहना नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "मैं हिंदी में बहुत सफल रही...तेलुगू, तमिल, मराठी में भी सफल रही...इसलिए आज आप...पैन-इंडिया स्टार्स की बात करते हैं तो...मुझे लगता है कि मैं उनमें से एक थी।"