Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोग कहेंगे कि तुम बीजेपी वाले हो गए हो: योग की सलाह देने पर यूट्यूबर रणवीर से मज़ाक में पीएम

short by Ayushi / on Friday, 8 March, 2024
नैशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस टिप्स देने को कहने पर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया ने लोगों को योगा और मेडिटेशन करने की सलाह दी। इस पर प्रधानमंत्री ने मज़ाक में कहा, "लोग कहेंगे कि यह...मोदी की बात बता रहा है...और तुम बीजेपी वाले हो गए हो।" उनकी बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है।
read more at Hindustan Times