लोग यह उम्मीद करते हैं कि मेरी फिल्में सेक्सी और कामुक होंगी: सनी लियोनी
अभिनेत्री सनी लियोनी ने कहा है कि लोगों को उम्मीद रहती है कि उनकी फिल्में सेक्सी और कामुक होंगी। उन्होंने कहा, "लोग मुझसे एक ग्लैमरस किरदार निभाने की उम्मीद करते हैं। अगर यह किरदार की ज़रूरत है तो मुझे इसे करने में कोई परेशानी नहीं है।" बकौल ऐक्ट्रेस, उनकी अगली वेब सीरीज़ 'अनामिका' लोगों की इस उम्मीद से अलग है।


