लोग सोचते थे कि जॉन के कारण मेरा बिपाशा से ब्रेकअप हुआ, ऐसा नहीं था: डीनो मोरिया
अभिनेता डीनो मोरिया ने एक हालिया इंटरव्यू में जॉन अब्राहम के साथ अपने संबंधों को लेकर कहा है कि उनके बीच कोई दुश्मनी नहीं हैं। उन्होंने कहा, "लोग सोचते थे कि जॉन के कारण मेरा और बिपाशा बसु का ब्रेकअप हुआ था लेकिन ऐसा नहीं था। हमारे ब्रेकअप के करीब एक साल बाद उन दोनों ने डेटिंग शुरू की थी।"


