लोगों की पहचान, पता अपडेट करने के लिए एक वन स्टॉप सॉल्यूशन बनाया जाएगा: वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोगों द्वारा पहचान/पता अपडेट करने और दस्तावेज़ों की जांच के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन बनाने की घोषणा की है। बकौल सीतारमण, इसके लिए डिजिलॉकर सर्विस और बुनियादी पहचान के तौर पर 'आधार' का उपयोग होगा। उन्होंने कहा, "विशिष्ट सरकारी एजेंसियों के सभी डिजिटल सिस्टम्स के लिए 'पैन' को पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।"
read more at abp न्यूज़


