लोगों के पास खाना नहीं है लेकिन उन्हें दूसरों के पहनावे पर नाराज़ होना है: रत्ना पाठक शाह
अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने फिल्म 'पठान' पर चल रहे विवाद पर कहा है कि लोगों की थाली में खाना नहीं है लेकिन उन्हें दूसरों के पहने हुए कपड़ों पर गुस्सा करना है। उन्होंने इसके एक राष्ट्रीय विषय बन जाने पर कहा, "मूर्खतापूर्ण समय में जी रहे हैं लेकिन उम्मीद है कि जितने समझदार लोग दिखते हैं उससे अधिक हैं।"


