लोगों द्वारा आग जलाकर हाथ सेंकने से दिल्ली में होता है एक चौथाई वायु प्रदूषण: सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सर्दियों में रात के समय सिक्योरिटी वाले, ड्राइवर आदि लोगों द्वारा आग जलाकर हाथ सेंकने के चलते राष्ट्रीय राजधानी में एक चौथाई वायु प्रदूषण होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का एक तिहाई वायु प्रदूषण बाहर के स्रोतों से है और वाहनों से 17%-18% प्रदूषण होता है।
read more at हिन्दुस्तान


