Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लोगों ने अपनी सलाह दी लेकिन मैंने सोच लिया था कि मुझे 6 यॉर्कर डालनी हैं: कार्तिक त्यागी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 22 September 2021
आईपीएल 2021 में मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ अंतिम ओवर में 4-रन डिफेंड कर राजस्थान रॉयल्स को 2-रन से जीत दिलाने वाले 20-वर्षीय पेसर कार्तिक त्यागी ने कहा है कि उनके लिए 'करो या मरो' वाली स्थिति थी। उन्होंने बताया, "लोगों ने मुझे अपनी-अपनी सलाह दी...लेकिन मैंने सोच लिया था कि मैं 6 यॉर्कर डालूंगा...फिर मैंने वही कोशिश की।"
read more at Sportskeeda