लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने गए रिश्तेदार को यूपी में इंस्पेक्टर ने मारा थप्पड़
बागपत (उत्तर प्रदेश) के बिनौली पुलिस थाने में एक किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए उसके रिश्तेदार को इंस्पेक्टर बिरजा राम ने थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर का तबादला पुलिस लाइन में किया गया है। एसपी (बागपत) ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।
read more at लेटेस्टली


