वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को मिला विदेशी चंदा लेने से जुड़ा लाइसेंस: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के बांके बिहारी मंदिर को विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत लाइसेंस दिया है। बकौल रिपोर्ट, मंदिर प्रबंधन ने एफसीआरए लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। मंदिर का प्रबंधन फिलहाल अदालत द्वारा गठित एक समिति कर रही है। इससे पहले मंदिर का प्रबंधन पुजारियों का एक परिवार करता था।
read more at लेटेस्टली


