विक्की के 'मोस्ट डिज़ायरेबल मैन' बनने पर मां ने कहा था 'बैठा है तोंद काढ के': सनी कौशल
अभिनेता सनी कौशल ने बताया है कि जिस साल उनके भाई व अभिनेता विक्की कौशल को एक पब्लिकेशन द्वारा 'मोस्ट डिज़ायरेबल मैन' घोषित किया गया था तब मां ने विक्की का मज़ाक उड़ाया था। उन्होंने बताया, "मां ने सभी के सामने कहा...'ऐनु देखो, मोस्ट डिज़ायरेबल बैठा है तोंद काढ के' (इसे देखो, मोस्ट डिज़ायरेबल मैन अपनी तोंद दिखा रहा है)।"
read more at PINKVILLA


